फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा निकाली, जगह-जगह पुष्पवर्षा

Fri, 19 Dec 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ व चंद्रप्रभु के जन्म और तप कल्याणक धूमधाम से मनाया। इस मौके पर दिनभर जहां धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही, वहीं बैंडबाजों के साथ रथयात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन



प्रेम नगर स्थित पार्श्वनाथ मंदिर में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुबह भगवान की पूजा-अर्चना हुई। बाद में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल थे। आचार्य श्री 108 सुंदर सागर जी महाराज ने पार्श्वनाथ भगवान के  जीवन पर प्रकाश डाला और प्रवचन दिए। भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याण दिवस पर आचार्य सुंदर सागर जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई।


शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर हाथी गेट, वली मोहम्मद चौराहा, घंटाघर, जीटी रोड होते हुए वापस मंदिर पहुंची। शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा रथ पर विराजमान थी। शाम को गुरु भक्ति आरती के बाद डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ। इस मौके  पर कैलाश चंद्र जैन, डॉ. रवी जैन, अनिल जैन, राजकुमार जैन, धीरज जैन, प्रदीप जैन, संजय जैन मौजूद थे।
विज्ञापन




जलेसर में दिगंबर जैन समाज द्वारा भगवान पार्श्वनाथ की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। नगर के मुख्य मार्गाें पर रथयात्रा निकाली। प्रात: काल प्रभात फेरी निकाली। शेरगंज स्थित बडे़ जैन मंदिर से रथयात्रा बड़ा बाजार, बाजार कलां, नाला बाजार, मंडी जवाहरगंज होते हुए महावीरगंज स्थित जैन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर शरद जैन, सुरेंद्र जैन, आनंद जैन, महेंद्र जैन, प्रकाश जैन, सतीश जैन, पदम जैन, रघुवीर जैन, अरविंद जैन मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें