फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी में दो पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राशन की कालाबाजारी करने पर डीएसओ ने तहसील अलीगंज क्षेत्र में दो दुकानों का निलंबन कर दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक अन्य दुकान को निरस्त कर दिया जबकि सात अन्य के खिलाफ अनियमितता मिलने पर 17 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

नयागांव थाना क्षेत्र के गांव बनी में चेतना के नाम राशन की दुकान है। जहां 622 कार्ड पात्र व 35 कार्ड अंत्योदय के हैं। जहां राशन डीलर द्वारा प्रति यूनिट दो किलो राशन कम दिया जा रहा था। जहां गांव में 2341 यूनिट है, उस हिसाब से 4682 किलोग्राम राशन का प्रतिमाह गोलमाल किया जा रहा था। इस पर डीलर के खिलाफ डीएसओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं रामपुर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में स्नेहलता पत्नि विपिन कुमार के नाम राशन की दुकान है। जहां दुकान पर 274 कार्डों का राशन शासन द्वारा दिया जाता है। बीते माह डीलर द्वारा 54 कार्ड धारकों को राशन दिया गया था। सितंबर माह में डीलर द्वारा राशन नहीं बांटा गया। पूर्ति निरीक्षक ने छापा मारा, लेकिन उन्हें दुकान पर राशन नहीं मिला। उन्होंने चेतना व उनके पति अनमोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डीएसओ राजीव कुमार मिश्रा ने दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने अनियमितता के चलते जैथरा ब्लाक के गांव जसरथपुर की दुकान का अनुबंध निरस्त किया है। इसके साथ ही सात अन्य दुकानों पर अनियमितता पाए जाने पर 17 हजार का जुर्माना लगाया है।
राशन वितरण न होने की शिकायत डीएम से की गई थी। इस पर डीलरों की जांच कराई गई। जहां अनियमितताएं मिली। डीएम के निर्देश पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
राजीव कुमार मिश्रा, डीएसओ
डीएम से की गई कोटेदार की शिकायत
एटा। विकास खंड निधौली कलां की ग्राम पंचायत बरई कोटेदार गंगा देवी व उनके पुत्र समीर गौतम की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। आरोप लगाया गया है कि सितंबर माह का राशन वितरित नहीं किया गया, इतना ही नहीं कार्डधारकों से पॉश मशीन पर अंगूठे लगवाए जाते हैं लेकिन राशन नहीं दिया जाता। शिकायत में कहा गया है कि कोटेदार की कोई शिकायत करता है तो उसको हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी दी जाती है। डीएम ने कोटेदार की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वालों में अमर सिंह, संतोष कुमार, सत्यपाल सिंह, वीरवती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें