फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडर में आग से आठ झुलसे

Fri, 13 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
गैस रिसाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोहल्ला नगला पोता में शुक्रवार सुबह चाय बनाते समय अचानक रसोई में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत आठ लोग झुलस कर घायल हो गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला नगला पोता निवासी शमसीन पत्नी सत्तार शुक्रवार सुबह चाय बनाने के लिए रसोई में गई। जैसे ही शमशीन ने माचिस की तीली जलाई, रेगुलेटर से गैस रिसाव होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो पांच लोग झुलस गए। चीख पुकार सुन कर पहुंचे आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया तो तीन लोग झुलस गए। आग में झुलसने वालों में शमसीन, जमीरा पत्नी वहीद, समीना पत्नी हमीद, हमीद, अजीब, नूर, परवेज और सईद झुलस गए। स्थानीय लोगों ने सिलेंडर घर से निकाल कर खुले मैदान में फेंका, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें