एटा। थाना बागवाला में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि संदीप निवासी मिर्जापुर ने उसकी पुत्री को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जब पति शिकायत करने गए, तो उनको भी जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।
महिला ने बताया कि पुत्री शौच क्रिया के लिए खेत की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में संदीप ने रोक लिया और खींचकर ग्राम मडिया से चरी के खेत में ले गया। वहां जाकर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने घर जाकर जब बात बताई तो मेरे पति शिकायत करने गए। इस बात से आक्रोशित होकर संदीप ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। संवाद