फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में रावण बनने के अलावा निजी जिंदगी में ये काम करते हैं मनोज

विज्ञापन
रावण का पाठ अदा करने वाले पात्र मनोज चतुर्वेदी- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सैनिक पड़ाव पर चल रही रामलीला में मंचन करने आए कलाकार लीला से अलग अपना व्यापार और पढ़ाई आदि कर रहे हैं। रावण की भूमिका निभा रहे पात्र मथुरा में नमकीन का व्यापार करते हैं।
विज्ञापन

रामलीला मंचन में रावण का अहम रोल होता है। यहां चल रही लीला में रावण का रोल निभा रहे मनोज चतुर्वेदी मथुरा में नमकीन का व्यापार करते हैं। 45 वर्षीय मनोज ने बताया कि वह रामलीला में 25 साल से विभिन्न पात्रों का अभिनय कर चुके हैं। रावण का रोल करते हुए 17 साल हो चुके हैं। वह मेरठ, जयपुर, हरिद्वार समेत कई जगह पर लीला कर चुके हैं।
रावण बुरा नहीं: मनोज
मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि रावण जितना बुरा था उससे कई गुना अच्छा भी था। उसने जबरदस्ती सीता हरण करके कई राक्षसों का वध भगवान राम के हाथों कराकर उन्हें मुक्ति दिलाई।
विज्ञापन

धूमधाम से निकली राम बरात
राजा का रामपुर। कस्बा में चल रही रामलीला में भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। दूल्हा बने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन रथ पर विराजमान होकर अनुपम छटा बिखेर रहे थे।
बरात कक्का वाली धर्मशाला से शुरू होकर मैन बाजार होती हुई मडिय़ा चौराहा पहुंची। स्वागत के बाद बरात कनेसर, कौआटोला, डाकघर रोड होती हुई कक्का धर्मशाला पर पहॅुची। झाकियां देखकर लोग मंत्रमुग्ध रह गए। जगह-जगह लोगों द्वारा प्रभु की आरती उतारी गई। इस मौके पर चेयरमैन महावीर सिंह राठौर, नरेन्द्र आचार्य, सिम्पल जौली, हैप्पी आर्यन, प्रदीप और क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया, थानाध्यक्ष रामौतार सिंह मौजूद रहे।
वनवास देखकर भावुक हुए दर्शक
ब्यूरो
जलेसर। सार्वजनिक रामलीला मंचन में चौथे दिन दशरथ कैकेई संवाद एवं प्रभु राम का बनवास देखकर धर्मप्रेमी भावुक हो गए। नाटय मंचन के बाद भी लोग कैकेई मंथरा को कोसते दिखाई दिए। वहीं प्रभु राम के जयकारों से परिसर गूंजता रहा। इस अवसर पर कमेटी ने रामजीत बघेल, सुरेशचन्द्र गर्ग, कैलाशचन्द्र गुप्ता, बृजरतन राठी को शॉल ओढा कर सम्मानित किया। गौरव वाष्र्णेय, लालू बघेल, श्रीनिवास कश्यप, धर्मेन्द्र बघेल, जगदीश रावल, विकास बघेल आदि मौजूद रहे।
गांव जिन्हैरा में देवी जागरण का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मिरहची। गॉव जिन्हैरा में नवरात्र के मौके पर बुधवार को देवी जागरण का आयोजन किया गया।
बड़ी माता रानी के मंदिर प्रांगण में आयोजित देवी जागरण में टीवी कलाकार राम और श्याम के अलावा प्रेम दीवाना आगरा, दीक्षा शर्मा गाजियाबाद, संगीता अरोरा मुरादाबाद के गायक कलाकारों ने भजन गाए। इस दौरान अतुल सिकरवार, मयंक पुंढीर, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें