फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी की महिलाओं का प्रदर्शन

Fri, 14 Oct 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी की महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के मानपुर स्थित कांशीराम कालोनी में बढ़ रही बदहाली के विरोध में शुक्रवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि कालोनी में सीवर लाइन चोक होने से जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ रही है। घरों में कीचड़ और गंदा पानी घुस रहा है। इससे कालोनी में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके साथ ही कालोनी में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति न होने से समस्या विकराल होती जा रही है। महिलाओं ने कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की। साथ ही डीएम शंभूनाथ को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। राजू कश्यप, सावित्री देवी, संतोष कुमारी, किरनदेवी, बिजेंद्रा सिंह, सरोज, नेम कुमार, मुन्ने खान, लक्ष्मी देवी, फरजाना, शकीला, संगीता, पूनम, रजनी जैन, रानी, हरनेश, भूदेवी शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें