फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छात्रा की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले राजभर

Tue, 05 Sep 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज(एटा)। पंद्रह दिन पूर्व दुष्कर्म के बाद छात्रा की हुई हत्या के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। ओमप्रकाश राजभर ने परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। साथ ही परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने की बात कही। कहा की पुलिस की पांच टीमें जांच कर रहीं है। एफआईआर नामजद लोगों के विरुद्ध नहीं की गई है। पुलिस कप्तान भी उनकी विधानसभा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। परिवार भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कोई निर्दोष व्यक्ति मुकदमे में नहीं फंस जाए इसलिए मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जरूरत हुई तो डीजी क्राइम से बात करके और टीमें भी लगाई जाएंगी और अपराधियों को गिरफ्तार कराया जाएगा।
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन पर कहा कि यह ईस्ट इंडिया कंपनी है। गठबंधन में अलग अलग तरह के मिजाज के लोग है। कुछ दिन के बाद गठबंधन समाप्त हो जाएगा। समजावादी पार्टी से एनडीए गठबंधन में शामिल हुए राजभर ने अपने कद के बारे में चर्चा करते हुए बयान दिया की हाल में ही उत्तर प्रदेश में उपचुनाव हो रहे हैं समाजवादियों ने उपचुनाव का माहौल ओमप्रकाश राजभर बनाम अखिलेश यादव बना दिया है। इसी से लोग समझ सकते है कि ओमप्रकाश राजभर का कद कितना बढ़ा है। शिवपाल यादव इन दिनों ओमप्रकाश राजभर पर हमलावर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें