फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्वास्थ्य कर्मियों को स्थायी करने की उठाई मांग

Sun, 30 Jul 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रविवार को शहर के शहीद पार्क में उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मियों को स्थायी करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमृत सिंह ने की। समस्त कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका एवं जीपीएफ पासबुक पूर्ण कराकर अवलोकित कराए जाने की मांग की गई। अध्यक्ष ने कहा कि जिन कर्मचारियों का वेतन और डीए एरियर का भुगतान नहीं हुआ है उसको कराया जाए। जिन कर्मचारियों की सेवा अवधि 10, 16 और 26 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। उन्हें वित्तीय लाभ दिलाए जाएं। इसके साथ में जो कर्मचारी 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हैं। उन्हें पर्यवेक्षक के पद पर प्रोन्नत किया जाए। अध्यक्ष ने बताया सोमवार को इन समस्याओं को लेकर सीएमओ को ज्ञापन भी दिया जाएगा। विनीत कुमार, कृपाल सिंह, प्रदीप कुमार, गौरव राजपूत, मयंक शर्मा, हर्षित पचौरी आदि कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें