फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश ने और बढ़ाई ठिठुरन

Thu, 15 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को जिलेभर में हुई हल्की बारिश ने ठिठुरन और बढ़ा दी। दिनभर छाए काले बादल लोगों को डराते रहे। उद्यान विभाग की मानें तो जिले में यदि ज्यादा बारिश हुई तो आलू की फसल को अब सबसे अधिक नुकसान पहुंचेगा। कृषि विभाग के अनुसार बरसात गेहूं की फसल के लिए बेहतर रहेगी।
विज्ञापन



कई दिन से मौसम खराब चल रहा है। बुधवार को हुई हल्की बारिश से ठंड और बढ़ गई। जिले की तहसील जलेसर सहित अन्य स्थानों पर भी बूंदाबांदी हुई है। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। गलन व बर्फीली हवाओं के चलते लोगों का बुरा हाल है। लोग अलाव के सहारे बैठकर ठंड से निजात पाने की कोशिश करते रहे। सड़कों पर भी फिसलन बढ़ गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री व न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें