फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल विस्तार की घोषणा न होने पर काला दिवस मनाया

Sun, 28 Feb 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेल बजट में रेल विस्तार की घोषणा नहीं होने पर जिले के लोग निराश हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर रविवार को जुलूस निकाला। काला दिवस मनाया। सामाजिक संगठनों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार करने का एलान किया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से रेलवे का विस्तार कराने की मांग करते हुए ज्ञापन भेजा है। कचहरी मोड़ हाईवे पर जाम लगा दिया और जनप्रतिनिधियों का पुतला जलाया।  
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान मेधावृत शास्त्री ने कहा कि जनपद में रेलवे विस्तार के लिए एक जन आंदोलन खड़ा हुआ है। लेकिन रेल बजट से पहले नेताओं के दुष्प्रचारों ने जन आंदोलन को बाधित करने की कोशिश की है। नेताओं की ओर से रेलवे विस्तार का आश्वासन दिया गया, लेकिन बजट में फिर से सर्वे का झुनझुना थमा दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रविवार को रेलवे स्टेशन से लेकर घंटाघर होते  हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस बीच कार्यकर्ताओं ने कचहरी मोड़ पर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जाम से वाहनों की कतार लग गई। लोगों ने तीखी नारेबाजी की। यहां पर लोगों ने जनप्रतिनिधियों का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ में मेट्रो चलवाने वाले और सैफई में करोड़ों रुपये बर्बाद करने वाले सूबे के मुख्यमंत्री एटा से इतनी बेरूखी क्यों कर कर रहे हैं। इस मौके पर अवधेश यादव, राजेश यादव, सतीश यादव, अवनीश कुमार, चंद्रशेखर, अजीत, सतेंद्र, अतुल, गणेश, सिद्धार्थ, विपिन, सोहित यादव, जुगेंद्र, प्रवीन, मोहित यादव, प्रशांत यादव, अनुराग ठाकुर, हिमांशू यादव, अजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें