फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गैस रिफिलिंग के 2 ठिकानों पर छापा, 8 सिलिंडर जब्त

Fri, 16 May 2025 07:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पूर्ति विभाग की टीम ने शहर में निधौली रोड पर अवैध गैस रिफिलिंग के 2 ठिकानों पर छापा मारा। दोनों स्थानों से 8 गैस सिलिंडर और रिफिलिंग की मशीनें जब्त की गई हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि सूचना पर 15 मई को निधौली रोड स्थित सचिन सीएचसी के सामने मकान में छापा मारा। यहां 8 घरेलू गैस सिलिंडर, 5 रिफिलिंग मशीन, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा, रिंच, स्प्रिंग बैलेंस बरामद हुए।
सभी सामान को जब्त कर लिया। मकान में मिलीं अंगूरी देवी ने बताया कि मकान में आगे की ओर गैस चूल्हे की दुकान में पुत्र यतेंद्र गैस रिफिलिंग का काम करता है।
विज्ञापन

दूसरा छापा इसी रोड पर चौहान ट्रेडर्स के पास एक दुकान पर मारा गया। यहां एक गाड़ी में इलेक्ट्रोनिक रिफिलिंग मशीन से गैस रिफिल की जा रही थी। पूछताछ करने पर रिफिल करने वाले ने अपना नाम दिनेश निवासी अशोक नगर बताया। जो यहां 70 रुपये प्रति किलो की दर पर गाड़ियों में गैस भर रहा था।
यहां से तीन गैस सिलिंडर और रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि डीएम की अनुमति के बाद दोनों मामलों की रिपोर्ट शुक्रवार को कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें