फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवैध रूप से चल रहे कट्टीघर पर मारा छापा, किया सील

Sun, 18 May 2025 05:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर के मोहल्ला सराय खानम में अवैध रूप से संचालित कट्टीघर पर रविवार को राजस्व और पुलिस विभाग ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही संचालक और उसके सहयोगी फरार हो गए। कट्टीघर को सील कर संचालक की संपत्ति की कुर्क करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी मिली कि सराय खानम में मुजम्मिल उर्फ भोलू के मकान में बिना किसी अनुमति के पशुओं का वध कर मांस बिक्री करने का व्यापार चल रहा है। जानकारी पर कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने फोर्स के साथ छापा मारा। मौके पर कटे पशु मिलने पर इसकी जानकारी एसडीएम भावना विमल को दी। इस पर नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन भी अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ पहुंच गए।
मौके से वध करने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर मौके के वीडियो बनाए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही उसकी संपत्ति की जांच कर कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें