फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर कच्ची शराब पकड़ी

Thu, 15 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब के खिलाफ जारी अभियान के तहत बुधवार को जीटी रोड स्थित कांशीराम कालोनी में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने छापा मारा। कार्रवाई में हजाराें लीटर लाहन नष्ट कराई गई। 100 लीटर शराब सहित चार लोगों को पकड़ा गया।
विज्ञापन



बुधवार को सीओ सिटी करन सिंह, एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ करीब 12 बजे कांशीराम कालोनी में छापामार कार्रवाई की गई। कच्ची शराब बनाने वालों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने कई घरों में बन रही कच्ची शराब बरामद की। सीओ सिटी ने बताया कि लोग घरों के अंदर शराब बना रहे थे। चारपाई के नीचे भी डिब्बे छिपाकर रखे थे। कई घरों से पुलिस ने हजारों लीटर लाहन नष्ट कराई। 100 लीटर से अधिक शराब बरामद की। छोटे-छोटे बच्चे कैनों में भरी शराब उठाकर ला रहे थे। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिकारी भी मौजूद रहे। अन्य थानों की पुलिस ने भी 50 लीटर से अधिक शराब बरामद की है।



सीओ सिटी ने बताया कि कांशीराम कालोनी में मकान किराये पर लेकर यह धंधा कर रहे थे। बताया कि मकान किराये पर देने वाले ऐसे मालिकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह का कहना है कि कांशीराम कालोनी में जिन किराए के मकानों में शराब बन रही थी। ऐसे लोगों के मकानों का आवंटन निरस्त करने के लिए वह अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन



उधर, जलेसर में प्रशासन व पुलिस ने गिहारा बस्ती सहित ग्रामीण क्षेत्र में दर्जन भर स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी रविप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व मेें पुलिस ने गिहारा बस्ती से कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। सरायनीम से हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद की गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें