फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विवादों में घिरा तंबाकू व्यापारियों पर छापेमारी और सर्वे की कार्रवाई

Sun, 03 Dec 2023 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बे में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रशासन, मंडी और जीएसटी की टीमों ने तंबाकू कारोबारियों पर छापेमारी और सर्वे कार्रवाई की गई। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई विवादों में घिर गई है। कारोबारियों ने मंडी समिति के अधिकारियों पर रिश्वत वसूलने और महीनेदारी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान जहां टीमों ने तंबाकू से लदे ट्रैक्टर पकड़े। वहीं तंबाकू गोदामों के ताले तोड़कर सर्वे किया। शुक्रवार देर रात तक चली इस कार्रवाई से तंबाकू कारोबारी आक्रोशित हुए। जीएसटी अधिकारियों और व्यापारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। कारोबारियों ने छापामार टीम में शामिल मंडी समिति के अधिकारियों पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए। मामला तूल पकड़ते ही छापामार टीमों ने कार्रवाई रोक दी और वापस लौट गए।
तंबाकू व्यवसायी सुबोध यादव ने बताया कि मंडी निरीक्षक द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। इसलिए वह बृहस्पतिवार की रात हमारे यहां छापा मारने पहुंचे थे। जब एसआइवी टीम द्वारा इसकी जांच की गई तो उन्हें कुछ नहीं मिला। मंडी निरीक्षक हमसे 30 हजार रुपये ले जा भी चुके हैं, इसके हमारे पास प्रमाण हैं।
विज्ञापन

वर्जन
एसडीएम अलीगंज के निर्देशन में दो दिन कार्रवाई के दौरान स्टॉक आदि की जांच की गई। कारोबारियों के दस्तावेज से मिलान में यदि अंतर आता है तो कार्रवाई की जाएगी। रिश्वत आदि के आरोप निराधार हैं।- अरुण यादव, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें