दीवार से प्लास्टर उखड़ा देख भड़के राज्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने शुक्रवार को निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण कर शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने दीवार का प्लास्टर खराब गुणवत्ता का होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्माण कंपनी को ब्लैक लिस्ट कराने की चेतावनी दी।
परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह शुक्रवार को अचानक अपराह्न के समय निर्माणाधीन बस अड्डा क्षेत्र पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में हो रहे विलंब पर नाराजगी जताई। उन्हें बाउंडरी वॉल का प्लास्ट टूटने की शिकायत मिली। उन्होंने मौके पर प्लास्टर देखा तो उसकी गुणवत्ता खराब पाई गई। उन्होंने निर्माण में लगी कंपनी को ब्लैक लिस्ट कराने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कासगंज का बस स्टैंड प्रदेश का मॉडल बस स्टैंड बनवाया जा रहा है। इसी माह में बस स्टैंड में बसों का संचालन करने की योजना है। उन्होंने कार्यों को तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बस स्टैंड का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से ही उन्होंने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी को फोन से निर्माणदाई कंपनी की लापरवाही को लेकर जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान एआरएम लोकेश कुमार, मयंक यादव, सुभाष कुमार आदि रहे।