फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अलीगंज में रघुराजन सिटी आई हॉस्पीटल सील

Tue, 08 Oct 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज कस्बे में संचालित रघुराजन सिटी आई हॉस्पीटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक व्यक्ति ने यहां गलत इलाज की वजह से आंखों की रोशनी चले जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

अलीगंज के ग्राम खरसुलिया निवासी सुरेश चंद्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। उनके अनुसार गांधी चौराहा स्थित रघुराजन सिटी आई हॉस्पीटल पर अपनी आंखों का इलाज कराया था, लेकिन चिकित्सक विशाल गुप्ता की लापरवाही के चलते गलत इलाज कर दिया गया। जिससे मेरी आंखों में काफी समस्या उत्पन्न हुई और आंखों की रोशनी चली गई। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए शासन ने सीएमओ एटा को जांच सौंपी।
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार को टीम सहित अलीगंज भेजा। टीम ने सोमवार को वहां पहुंचकर एसडीएम जगमोहन गुप्ता व तहसीलदार सतीश चंद्र सहित पुलिस बल को साथ लिया। इसके बाद रघुराज सिटी आई हॉस्पीटल को सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें