निधौली कलां। बमनई प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के दूसरे दिन बमनई और रामपुर की टीमों बीच मैच खेला गया। बमनई के कप्तान रघुनाथ सिंह ने ऑलराउंड प्रदर्शन से अपनी टीम को सात विकेट से जीत दिलाई।
अंपायर भानुप्रताप एवं धर्मपाल ने टॉस कराया। विरामपुर के कप्तान दीपक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। 12 ओवर में पूरी टीम 82 रन ही बना सकी। जिसमें कप्तान के सर्वाधिक 17 रन रहे। अन्य खिलाड़ी अच्छा खेल दिखाने में असफल रहे। बमनई टीम की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही। ओपनर भानु 2 रन पर ही आउट हो गए। बाद में कप्तान और मधुकर ने पारी आगे बढ़ाई।
इसके बाद मधुकर 18 रन पर आउट हुए। महेंद्र बिना रन बनाए ही आउट हो गए। रिंकू (8 रन) से मिलकर कप्तान ने बेहतर पारी खेलते हुए 28 रन बनाए। जिसकी बदौलत आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इससे पहले रघुनाथ सिंह ने बॉलिंग करते हुए विपक्षी टीम के तीन विकेट झटके। जिसके लिए उन्हें सनी राजपूत ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा। केशव कुमार, राजेश कुमार, धर्मपाल, सुरेंद्र कुमार, उमेश कुमार, भानु प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।