फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: क्रिकेट मैच में चार रन से आचार्यगण एकादश की टीम विजयी

Sun, 23 Apr 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। प्रबंधन समिति एकादश एवं आचार्य एकादश के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें आचार्यगण एकादश विजयी रही।
विज्ञापन


मैच का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष क्षेत्रपाल उपाध्याय ने टॉस उछालकर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आचार्य एकादश के लिए ओपनिंग अजय गौड़ एवं श्याम भारद्वाज ने की। दोनों ने टीम को तेज शुरूआत दिलाई। चौथे नंबर पर उतरे श्रद्धेय उपाध्याय ने ताबड़तोड़ चौके और छक्कों की बरसात कर दी। 40 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम का स्कोर निर्धारित 10 ओवर में 86 रन पर पहुंचाया।

प्रबंधन समिति एकादश की तरफ से ओपनिंग करने उतरे संजय राठी ने 9 और दीपक ने 5 रन बनाए। इसके बाद मनमोहन राठी, संजीव गोयल, मनीष अग्रवाल, अतुल राठी, प्रज्ज्वल कृष अग्रवाल आदि मैच को आखिरी ओवर तक खींचकर ले गए। अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी लेकिन प्रबंध समिति एकादश की टीम 6 रन ही बना पाई। उसे चार रन से हार का सामना करना पड़ा। प्रेमचंद उपाध्याय ने कॉमेंट्रेटर, आलोक त्रिवेदी और डॉ. योगेंद्र सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई। आलोक जैन, पवन यादव, अजय उपाध्याय, वरुण, ललित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें