फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फर्जी दस्तावेजों के सहारे गैस कनेक्शन का खेल उजागर

Sun, 26 Jul 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। फर्जी दस्तावेजों के जरिए गैस कनेक्शन हासिल करने का एक मामला सामने आया है। शहर स्थित फौजी गैस सर्विस कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने 10 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सुनियोजित तरीके से दूसरे व्यक्ति के दस्तावेजों का उपयोग कर गैस कनेक्शन प्राप्त किए गए। गैस सर्विस कार्यालय में तैनात कर्मचारी शिवा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि नवंबर, 2024 में दो महिलाओं आकांक्षा व सुदेश नागर ने गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करते समय बिजली बिल, बिजली कनेक्शन स्वीकृति पत्र, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जमा किए थे। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों के कनेक्शन स्वीकृत कर दिए गए। कुछ समय बाद कंपनी की ओर से कराए गए भौतिक सत्यापन में आवेदन में दर्ज पते पर रहने वाले मकान स्वामी ने स्पष्ट किया कि संबंधित महिलाएं कभी उनके यहां किराएदार नहीं रहीं। इसके बाद दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग की आशंका गहरा गई।
विज्ञापन

आरोप है कि पूरे घटनाक्रम को इन दोनों महिलाओं के अलावा अभय सिंह, विजय सिंह, प्रतिभा सिंह, कृतिका सिंह उर्फ दीपा, अंशू गुप्ता सभी निवासी गाजियाबाद और जितेंद्र गुप्ता व शैलेंद्र गुप्ता निवासी जैथरा के साथ ही ज्ञानेश गुप्ता ने मिलीभगत से अंजाम दिया गया। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें