जैथरा में बाइक से उतरीं महिलाओं के पर्स बदमाशों ने उड़ा लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने अज्ञात तीन बदमाशों के विरुद्ध दर्ज करा दी है।
थाना जैथरा के नगला सुंदर निवासी शिवम् अपनी बहन प्रीती के साथ ननिहाल गांव जटौरा गया था, जहां से रविवार की दोपहर बाइक से अपनी ससुराल गांव पिपहरा जा रहा था। उनके साथ दूसरी बाइक पर पिता, भाभी नेक्सा देवी, कांती देवी भी थीं। बताते हैं कि दोपहर एक बजे गांव नगला डोरी के पास दोनों ने बाइक रोक ली और तीनों महिलाएं अपने पर्स जिनमें जेवरात रखे थे, उन्हें बाइक पर रख दिए और लघुशंका को चली गईं। इतनी देर में बाइक सवार तीन बदमाश आ धमके और बाइक पर रखे पर्स उठाने लगे। जिसका शिवम ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। बदमाश फायरिंग करते हुए पर्स लेकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि तीनों पर्स में करीब दो लाख से अधिक के जेवरात रखे थे, जिसे बदमाश ले गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।