फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर मुंदरिए होए तेरा कौन विचारा

Tue, 13 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
परंपरागत तरीके से मनी लोहड़ी
विज्ञापन

आहुतियां देकर की खुशहाली की कामना
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। लोहड़ी पर्व मंगलवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। पंजाबी सिंधी समुदाय के परिवारों में सुबह से ही पर्व की तैयारियां थीं। शाम होते ही यहां सामूहिक जश्न शुरू हो गया। लोगों ने दरवाजों पर लोहड़ी जलाकर इनमें रेवड़ी, मूंगफली, पॉपकार्न आदि की आहुतियां देकर खुशी की कामना की।
विज्ञापन

शहर की पंजाबी कालोनी इंद्रपुरी व सिंधी कालोनी में सुबह से ही जश्न का माहौल था। घरों में पर्व की तैयारियां थीं। पकवान बनाए जा रहे थे। बाजारों में जमकर खरीदारी की गई। शाम होते ही जश्न की तैयारियां और तेज हो गईं। आठ बजते ही लोगों ने सामूहिक रूप से आग जलाकर इसमें रेवड़ी, मूंगफली, पॉपकार्न आदि की आहुतियां देकर खुशहाली की कामना की। साथ ही परंपरागत गीत ‘सुंदर मुंदरिए होए तेरा कौन विचारा’ गाकर वार्षिक पर्व मनाया। इसके बाद कुछ स्थानों पर सामूहिक रूप से सभी घरों से आए पकवानों का लुत्फ लिया गया। सर्वाधिक जश्न पहले बच्चों एवं नई शादी वाले घरों में दिखाई दिया। सामूहिक रूप से ढोल मजीरों पर धून पर जमकर झूमे। वहीं, गमी वाले परिवारों में केवल औपचारिकताएं ही निभाई गईं। उपस्थित लोगों में राजरानी कैलानी, नीलम सेठ, संगीता सेठ, सोनिया कैलानी, अमन, गुड़िया, सीमा मल्होत्रा, गीतू मनोचा, सिम्मी मुटनेजा, संतोष छावड़ा, मीनू छावड़ा, मीनू सतीजा प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें