कासगंज रोड स्थित वीर विमल क्षेत्र में शुक्रवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर श्रावक और श्राविकाओं ने वेदी शिलान्यास किया। मंत्रों की गूंज के बीच आहुतियां दीं। आचार्य सुंदर सागर महाराज और मुनि प्रमुख सागर महाराज ने विधि विधान पूर्वक क्रियाएं संपन्न कराते हुए भक्तों को आर्शीवाद दिया।
शुक्रवार सुबह पुरानी बस्ती स्थित बड़ा जैन मंदिर में धर्मसभा आयोजित हुई। मुनि प्रमुख सागर महाराज ने कहा कि तीर्थकंर भगवान की प्रतिमा और वेदी का शिलान्यास करने से कई जन्मों के पाप नष्ट होते हैं। उन्होंने कहा कि पंच कल्याणक महोत्सव की क्त्रिस्याओं में शामिल होने वाले श्रावकों को कभी नरक और पशु गति नहीं मिलती। पंच कल्याणक से पूर्व भूमि पूजन कर महोत्सव स्थली की भूमि शुद्धि की जाती है। मंत्रोच्चारण से वातावरण भी शुद्ध होता है। आचार्य सुंदर सागर महाराज ने भी श्रावकों को पंचकल्याणक के बारे में बताया। इसके बाद दोनों संघ बड़ा जैन मंदिर से गाजेबाजे के साथ विहार करते हुए कासगंज रोड वीर विमल क्षेत्र पहुंचे। जहां दोनों श्रमण संघों की आगवानी हुई। महोत्सव स्थल पर पंडित सतीश कुमार जैन दिल्ली और विपिन जैन के निर्देशन में भूमि पूजन का कार्यक्त्रस्म संपन्न हुआ। वेदी शिलान्यास में भक्तों ने ईंटें रख कर कार्यक्रम की सफलता और विश्व शांति की कामना की। मीडिया प्रभारी बबिता जैन ने बताया कि पंच कल्याणक महोत्सव में शनिवार को मंत्र आराधना में श्रावक मंत्रों का जाप कर भगवान के महोत्सव को भव्य बनाने की कामना करेंगे। समिति के अध्यक्ष सर्वेश जैन, राजेंद्र कुमार जैन, विजय चंद्र जैन, अरुण जैन, सुन्नेश जैन, सुधाकर जैन, संजीव जैन, प्रदीप जैन, कुलदीप जैन, राजीव सुल्ली, पीयूष जैन, प्रशांत जैन, संजय जैन, पवन जैन, शैलेंद्र जैन, रजनी जैन, प्रियंका जैन, कुमुद जैन, चित्रा जैन समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।