फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सर्दी में बढ़े सोरायसिस, खुजली और फंगस के मरीज

Tue, 23 Dec 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में उपचार लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
विज्ञापन
एटा। सर्दी बढ़ने के साथ ही त्वचा के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज में हर रोज 200 पीड़ित उपचार ले रहे हैं। मंगलवार को सोरायसिस, खुजली, फंगस समेत अन्य बीमारियों के मरीजों ने उपचार लिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल पर त्वचा रोग विभाग में सुबह 8 बजे से ही मरीजों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई। चिकित्सकों के आने से पहले ही 30 से अधिक मरीज लाइन में लगे हुए थे। डॉ. प्रीति कुशवाहा ने बताया कि सर्दी की वजह से सबसे अधिक सोरायसिस के मरीज अधिक आ रहे हैं। करीब 30 से 40 मरीज सोरायसिस, 20 मरीज खुजली और फंगस के 40 से अधिक मरीज आ रहे हैं। उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में कुछ लोग गर्म कपड़े अधिक पहन लेते हैं जिससे उन्हें खुजली की शिकायत हो जाती है। इसके साथ ही सर्दी की वजह से लोगों के होंठ फटने लगते हैं। बताया कि कुछ मरीज एक्जिमा, सिर में रूसी के भी आ रह हैं जिन्हें उपचार के साथ सावधानियां भी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- मॉइस्चुराइजर का उपयोग करें।
- गुनगुने पानी से नहाएं, पानी ज्यादा गर्म न हो।
- होंठ पर लिप बाम लगाएं।
- अधिक से अधिक पानी पीएं।
- धूप में कुछ समय जरूर बैठें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें