फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जीटी रोड पर ओयो होटल में चल रहा था देह व्यापार

Fri, 08 Aug 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर से अलीगढ़ को जाने वाली जीटी रोड पर पुल के नीचे एक ओयो होटल में पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारा। इस दौरान तीन महिलाओं सहित 6 को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि होटल में देह व्यापार चल रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली देहात प्रभारी जितेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक होटल में मालिक सहित कुछ महिला और पुरुष देह व्यापार में संलिप्त हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छापा मारा। पुलिस को देखकर होटल में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने 1 युवती, 2 महिलाओं और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया है।

चेकिंग के दौरान पाया गया कि होटल में न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न ही वहां के रजिस्टर को विधिवत तरीके से मेंटेन किया जा रहा है। इसके अलावा होटल संचालक रजिस्ट्रेशन भी नहीं दिखा पाया। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मौके से 2500 रुपये, एक मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


इस छापेमारी में सीओ सिटी अमित कुमार राय के साथ ही नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन, थाना प्रभारी जेके गौतम, महिला आरक्षी व चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी मौजूद रही। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत किस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें