फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जाम से मुक्ति के लिए वार्कशॉप पर बस स्टैंड का प्रस्ताव

Mon, 02 Oct 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आगरा रोड स्थित वर्कशॉप पर नया बस स्टैंड बनाने की पहल की गई है। ताकि जीटी रोड स्थित बस स्टैंड पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके। अगर मंजूरी मिल जाती है तो जिले के लिए यह सौगात होगी। यहां आगरा-बरेली जाने वाली बसों का ठहराव किया जाएगा। इससे शहर के लोगों को लाभ होगा।परिवहन निगम का रोडवेज वर्कशॉप करीब 10 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसमें से करीब 5 एकड़ जमीन उपयोग में ही नहीं ली जा रही है। इस जमीन पर एक नया बस स्टैंड बनाने के लिए पहल की गई है। इसकी मंजूरी कराने में शासन और प्रशासन के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। अगर शासन और प्रशासनिक स्तर से अमल किया जाता है तो शहर के लोगों को बड़ी सौगात मिल सकती है। मंजूरी मिल जाती है तो जीटी रोड पर वाहनों का जमावड़ा कम हो जाएगा और आगरा व मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से लोगों को होने वाली परेशानी से भी मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन




आगरा के लिए बसों के होते हैं 180 फेरे
जिला मुख्यालय से सबसे ज्यादा बसों का संचालन आगरा रूट पर किया जा रहा है। यहां सुबह 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक 180 फेरे बसों के होते हैं, साफ है कि प्रत्येक 5 मिनट पर बस रवाना होती है। यह तो सिर्फ एटा डिपो की ही बसें है। जबकि इस रूट पर आगरा, कासगंज, बदायूं और बरेली डिपो की बसों का भी संचालन होता है। ऐसे में हर 2-3 मिनट बाद बस रवाना होती है। ऐसे में जाम लगना स्वभाविक है।



नया बस स्टैँड बनने से होगा फायदा
वर्कशॉप में नया बस स्टैंड बनने से कई फायदे होंगे। पहला जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। आगरा जाने वाली बसें वर्कशॉप पर ही रुकेंगी, जीटी रोड की तरफ नहीं आएंगी। कासगंज व बरेली जाने वाली बसें सीधे दीन दयाल चौराहा से निकलेंगी। जीटी रोड बस स्टैंड पर भीड़ का दबाव कम होगा।
विज्ञापन




बस स्टैंड पर रहने वाली जाम की समस्या से निपटने के लिए वर्कशॉप में नया बस स्टैंड बनवाने के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। यहां पर पर्याप्त जमीन भी है। जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में भी मामला लाया गया है। जिलाधिकारी को जाम की समस्या और नया बस स्टैंड बनने से होने वाले फायदों से अवगत कराया जाएगा, ताकि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सके। - राजेश यादव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें