फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाई जाए रोक’

Mon, 15 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई।  
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता माधव तिवारी ने कहा कि जिले में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। चोरी, लूट, हत्या, की वारदात में काफी इजाफा हो चुका है। अब तक चोरी की दर्जनों वारदात हो चुकी हैं। कई हत्या और लूट के मामले हो चुके हैं। पुलिस इन वारदातों का खुलासा करने में विफल साबित हो रही है। जिससे अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं। इस दौरान निर्दोष अग्रवाल, इरशाद अहमद, सुरेश सिंह, लोकेश तिवारी, अनूप कुमार, राजेंद्र सिंह, चरन दास, रिंकू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें