फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निजी स्कूल के गार्ड की सड़क हादसे में मौत

Fri, 13 Sep 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में एक निजी स्कूल से ड्यूटी कर अपनी मोपेड से घर लौट रहे गार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव नगला लोधा के पास पुलिया पर कार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ के गांव नरौरा निवासी कालीचरन ने बताया कि बेटा अशोक कुमार (42) अवागढ़ कस्बा में स्थित एक निजी स्कूल में गार्ड की नौकरी करता था। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार शाम के समय ड्यूटी करके अपनी मोपेड से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गांव नगला लोधा के समीप बंबा की पुलिया पर पहुंचा सामने से आ रही कार की चपेट में गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उधर से गुजर रहे राहगीरों ने जब उसको घायल अवस्था में देखा तो एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर अशोक को मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें