फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बच्चों से ईंटे ढुलवाने के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित

Wed, 11 Oct 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सोशल मीडिया पर 30 सितंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बच्चे परिषदीय स्कूल की ड्रेस में थे और ईंटे ढोने का कार्य कर रहे थे। मामले में जांच कराई गई। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बीएसए दिनेश कुमार ने बताया सोशल मीडिया पर बच्चों से ईंटे ढुलवाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में यह पता नहीं चल रहा था कि कहां का है। इस पर सभी खंड शिक्षाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वीडियो में दिख रही लोकेशन के हिसाब से विद्यालय को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। जांच में पता लगा कि वीडियो रामपुर घनश्यामपुर के प्राथमिक विद्यालय का था।
मामले की जांच संबंधित खंड शिक्षाधिकारी से कराई गई। जहां रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक श्रीपाल को निलंबित कर दिया है। उन्हाेंने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों काे निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी बच्चे से ऐसे कार्य न कराए जाएं। अगर कोई मामला संज्ञान में आया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें