फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लाखों रुपये के गबन में फंसे प्रधान-सचिव

Thu, 14 Sep 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। विकासखंड क्षेत्र के मजरा जात अलीगंज के प्रधान और सचिव 16 लाख रुपये के गबन में फंस गए हैं। जांच में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गांव के ही प्रभंजन कुमार उर्फ अनिल यादव ने वित्तीय वर्ष 2018-2019 और 2019-2020 में गांव के विकास कार्य के लिए आए सरकारी धन के गबन की शिकायत की थी। मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने जांच टीम गठित की। जांच अधिकारी एडीओ पंचायत को बनाया गया। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट में पूर्व प्रधान, सचिव व मौजूदा सचिव को सरकारी धन के गबन करने का दोषी बताया है।
विज्ञापन

जांच में पाया कि गांव में पुस्तकालय सिर्फ दस्तावेजों में दर्शाया गया है, धरातल पर निर्माण नहीं मिला। साथ ही ऐसे नौ विकास कार्यों की सरकारी धनराशि प्रधान और सचिव ने मिलीभगत कर डकार ली, जो नहीं हुए। एडीओ पंचायत ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी ने जांच सौंपी थी। मौके पर जाकर विकास कार्यों की स्थलीय जांच की गई। दर्ज कराए गए विकास कार्यों को धरातल पर नहीं पाया गया। अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें