फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नल में करंट आने से संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य की मौत

Sat, 02 Nov 2024 05:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव पिपहरा में नल में करंट आ गया। चपेट में आकर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य की मौत हो गई। 4 महीने पहले ही उनका विवाह हुआ था।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के मोहल्ला लालपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनके साले शैलेष (28) थाना व कस्बा कलान जिला शाहजहांपुर में संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर तैनात थे। दिवाली का त्योहार मनाने घर पर आए थे। शुक्रवार की देर शाम घर में लगे हुए नल पर हाथ-पैर धोने के लिए पहुंचे। नल को छूते ही विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया कि आठ भाई-बहनों में शैलेष सबसे छोटे थे। पिताजी खेती करते हैं। सभी भाई-बहनों का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन


मनोज ने बताया कि 11 जुलाई 2024 को शैलेष का विवाह हुआ था। घर का खर्चा शैलेष की नौकरी से ही चल रहा था। इनकी मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। परिजन और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। दिवाली के त्योहार पर हुई इस प्रकार की घटना से मोहल्ले में भी लोग हैरान और दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें