प्रधानाचार्य के पौत्र ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के संग घिनौना काम किया। इतना ही नहीं उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए, जिसके बाद उसको धमकी देना शुरू कर दिया।
एटा के मारहरा थाने में एक विद्यालय के प्रधानाचार्य के पौत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें बताया गया है कि वह फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर एक किशोरी के साथ अवैध संबंध के लिए दबाव बना रहा है। किशोरी के पिता ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
मारहरा थाने क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा के जीवन में प्रधानाचार्य के पौत्र ने उथल-पुथल मचा दी है। कस्बा के ब्रह्मनपुरी में रहने वाले राहुल उर्फ आदित्य के दादा एक विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं। इसी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा को राहुल ने अपने जाल में फंसाया। फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसे अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिए।
छात्रा के पिता ने बताया कि ने उनकी बेटी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। बेटी व अन्य लोगों को अश्लील मैसेज करता है। कहता है कि बेटी के आपत्तिजनक फोटो उसके पास हैं। वो धमकी देता है कि उससे संबंध नहीं बनाए तो ये फोटो वायरल कर देगा।
पुत्री ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान राहुल ने उसे डरा-धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और फोटो, वीडियो भी बना लिए। धमकी दी कि किसी से शिकायत करने पर इन्हें वायरल कर देगा। इसलिए वह किसी को यह घटना नहीं बता सकी। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच कराई जा रही है।