राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने संघ कार्यालय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में छात्र प्रिंस विजेता बने।
प्रतियोगिता में 56 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार ने की। उन्होंने कहा कि छात्रों के बौद्विक विकास के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। संघ की नगर शाखा के माध्यम से प्रतियोगिता संपन्न हुई।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम भी घोषित कर दिया गया। प्रथम स्थान प्रिंस चौहान ने, द्वितीय स्थान प्रशांत सोलंकी ने एवं तृतीय स्थान हार्दिक शर्मा ने प्राप्त किया।
इस दौरान अमलेंदु शर्मा, नगर कार्यवाह अनुपम उपाध्याय, सुनील, कपिल, अरुण चौहान, धीरज जौहरी आदि मौजूद रहे।