फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होली पर चढ़े सब्जियों के दाम, परवल 140 तो भिंडी 80

Tue, 07 Mar 2023 10:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। होली पर्व पर सब्जियों के भी भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। जिससे त्योहार पर मेहमानों को भोजन कराने में लोगों को जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ी। मंगलवार को परवल 140 तो भिंडी 80 रुपये प्रतिकिलो बिकी।
विज्ञापन

अधिकांश लोग परमल, भिंडी, तोरई के भाव सुनकर चौंकते नजर आ रहे थे। इन सब्जियों के दाम बाजार में सबसे अधिक थे। वहीं अन्य सब्जियों के भी दाम बढ़े हुए रहे। इन दिनों लौकी, तोरई, काशीफल, परवल, टमाटर, मटर, भिंडी, अरबी, कटहल आदि सब्जियों की आवक हो रही है। दुकानों पर मनपसंद सजी सब्जियां देखकर लोग खरीदने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उनके भाव सुनकर पीछे हट जाते हैं।
सब्जी विक्रेता रमेश ने बताया कि बाहर की मंडी से सब्जियां मंगाई जा रहीं हैं। ईंधन महंगा होने के कारण माल का भाड़ा अधिक हो जाता है। जिसके चलते सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। किसान फूलगोभी, बंदगोभी अधिक मात्रा में मंडी में ला रहे हैं। यही सब्जियां इस समय सस्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें