फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार करें नए बाईपास के लिए एस्टीमेट : डीएम

Wed, 03 May 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर से बाहर नए बाईपास के लिए सरकारी तैयारी तेज हो गई है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि इसके लिए एस्टीमेट तैयार करा लें।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु, इन्वेस्टर समिट, सीएसआर मद की समीक्षा बैठक हुई। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर दिन के समय में नो-एंट्री के दौरान बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध है। इसके दृष्टिगत आगरा रोड से शिकोहाबाद रोड, जीटी रोड तक बाईपास रोड बनाए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। इसका एस्टीमेट भी तैयार कर लिया जाए। एमएसएमई अवार्ड के तहत उद्यमी आवेदन करें। समय से एमओयू हेतु इन्वेस्टर्स से वार्ता कर आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया जाए।
डीएम ने निर्देश दिए कि एकल मेज, ऑनलाइन निवेश मित्र पोर्टल पर दी गई व्यवस्था के अंतर्गत संबंधित विभागों द्वारा लंबित 112 आवेदन पत्रों का समय से निस्तारण किया जाए। टॉप-10 इन्वेस्टर से इन्वेस्ट को दृष्टिगत की गई तैयारियों के संबंध में वार्ता कर इकाइयों की जल्द स्थापना करने के निर्देश दिए। सीडीओ डॉ. एके बाजपेयी, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, जीएम डीआईसी शरद टंडन, सहायक आयुक्त बांकेलाल, डीएओ मनवीर सिंह, एलडीएम वीरेंद्र सिंह आदि अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें