फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ढाई हजार क्षत्रियों को आगरा ले जाने की तैयारी, प्रशासन बोला- रोकेंगे

Fri, 11 Apr 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आगरा में क्षत्रिय करणी सेना का रक्त स्वाभिमान सम्मेलन 12 अप्रैल काे प्रस्तावित है। इसमें एटा से ढाई हजार लोगों को ले जाने की तैयारी है। उधर, प्रशासन का कहना है कि भीड़ को नहीं जाने दिया जाएगा, रोका जाएगा।
विज्ञापन

राणा सांगा की जयंती मनाने के साथ ही इस कार्यक्रम में सांसद रामजीलाल सुमन के बयान का भी विरोध किए जाने की रूपरेखा बनाई गई है। रक्त स्वाभिमान सम्मेलन की सफलता के लिए क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत एटा का दौरा भी कर चुके हैं। अभा क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों के साथ ही कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से मिले और सम्मेलन में आने का न्योता देकर गए हैं। क्षत्रिय महासभा इस कार्यक्रम के लिए जीजान से जुटी हुई है।
युवा संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी ने बताया कि 10 बसों की व्यवस्था की गई है। जबकि काफी संख्या में कारें लेकर लोग आगरा जाएंगे। सभी लोग जीटी रोड स्थित संगठन के जिला कार्यालय पर एकत्रित होंगे। यहां से सुबह 9 बजे तक निकल जाएंगे। करीब 2500 लोग विभिन्न वाहनों से आगरा में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे। उधर, प्रशासन का कहना है कि भीड़ ज्यादा होती है तो आगरा में कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि भीड़ को आगरा जाने से रोका जाए।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके दृष्टिगत भीड़ को जाने से रोका जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। -राजकुमार सिंह, एएसपी
क्षत्रिय ही नहीं, समस्त हिंदुओं में महापुरुषों के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी से आक्रोश है। सभी आगरा पहुंचना चाहते हैं। - गजेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अभा क्षत्रिय महासभा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें