फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रेफरल यूनिट पर एक वर्ष से नहीं हाे रहे गर्भवती के ऑपरेशन

Sun, 11 Aug 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित अलीगंज की सीएचसी स्वास्थ्य विभाग के अभिलेखों में रेफरल यूनिट के नाम से दर्ज है। बीते एक वर्ष से यहां गर्भवती महिलाओं के प्रसव के लिए ऑपरेशन नहीं हुए हैं। महिलाओं को रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन


जिले में दो सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं के प्रसव के दौरान जरूरत पर ऑपरेशन की सुविधा है। अलीगंज व जलेसर सीएचसी को रेफरल यूनिट बनाया गया है। इसका मतलब है कि यहां गर्भवती के लिए जिलास्तर जैसी सुविधाएं होंगी और ये केस बिगड़ने पर सीधे आगरा या अलीगढ़ रेफर कर सकेंगे। दोनों ही सीएचसी मुख्यालय से करीब 50 किलाेमीटर की दूरी पर हैं। अलीगंज सीएचसी की बात करें तो यहां एक वर्ष से किसी भी गर्भवती का प्रसव के दौरान ऑपरेशन नहीं हुआ है।
वजह यह नहीं कि ऑपरेशन की स्थिति नहीं बनी। ऑपरेशन की नौबत आई ताे गर्भवती को मेडिकल कॉलेज ले जाने जाने की सलाह दे दी गई और रेफर भी कर दिया गया। जबकि एटा स्तर तक की सुविधा वहीं मिलनी चाहिए थीं, लेकिन बता दिया गया कि यहां चिकित्सक के अभाव के कारण ऑपरेशन नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें