फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रीति और मुदिता ने सबसे आगे फेंके डिस्कस

Wed, 25 Oct 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बुधवार से जीटी रोड स्थित स्टेडियम में सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ खो- खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष वीरेश यादव ने ध्वजारोहण कर किया। पहले दिन दौड़ और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता कराई गईं।
विज्ञापन


शहर के श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल द्वारा सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं स्टेडियम में कराई जा रहीं हैं। लखनऊ, बरेली, झांसी, पीलीभीत, कानपुर आदि प्रदेश के 25 जिलों की 46 टीमें प्रतिभाग करने आईं हैं। यह प्रतियोगिता 27 अक्तूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डिस्कस फेंक अंडर 17 में श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल की प्रीती प्रथम, एसजी पब्लिक स्कूल की नेहा द्वितीय व डीपीएस की अदिती तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर 19 में डीपीएस कल्यानपुर की मुदिता अवस्थी प्रथम, पीएमएस इटावा की ज्योति द्वितीय और उर्जा तृतीय स्थान पर आईं।
100 मीटर दौड़ अंडर 14 में अंशी ने प्रथम, अर्निका पाल ने द्वितीय व सृष्टी ने तृतीय स्थान पाया। अंडर 17 में श्रृयांषी ने प्रथम, दीक्षा कुमारी ने द्वितीय, तनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में वैष्णवी को प्रथम, माला को द्वितीय व अक्षरा को तृतीय स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ अंडर 14 में राधिका प्रथम, ईशू द्वितीय, नित्या तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य विजयवीर सिंह, राघव कुमार, राहुल कुमार, शीलेंद्र पचौरी सहित कई शिक्षक व पीटीआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें