फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करंट की चपेट में आने से बीएसएफ जवान की मौत

Wed, 25 Oct 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। छुट्टी लेकर घर आए सीमा सुरक्षा बल के जवान के लिए यह आखिरी छुट्टी बन गई। बिजली के करंट की चपेट में आकर बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामला जिले के थाना कोतवाली अवागढ़ के गांव नगला गलुआ का है। गांव निवासी प्रेमशंकर (42) 15 अक्तूबर को छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे खेत में पानी लगाने के लिए पहुंचा। जहां किसी तरीके से वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक के भाई वीरेश कुमार ने बताया कि प्रेमशंकर इन दिनों राजस्थान के नागौर में तैनात थे। बुधवार को खेत पर पानी लगाने के लिए गए थे। जहां सबमर्सिबल के पास किसी तरीके से बिजली करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें