फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आश्वासन पर माने पीआरडी जवान और किसान नेता

Tue, 04 Apr 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ऑल इंडिया किसान यूनियन द्वारा पीआरडी जवानों की समस्याओं को लेकर 48 दिनों से कचहरी स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। जबकि सकमवार से अनशन शुरू कर दिया गया था। मंगलवार को एसडीएम सदर ने पहुंचकर मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया। जिस पर पीआरडी जवान और किसान नेता मान गए। एसडीएम ने जूस पिलाकर धरना व अनशन समाप्त कराया।ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी 16 फरवरी को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पीआरडी जवानों की समस्याओं को लेकर साथियों सहित धरने पर बैठे थे। इस द़रान उच्चाधिकारियों को निस्तारण के लिए ज्ञापन दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रैली निकाल प्रदर्शन भी किया। सोमवार से बेमियादी अनशन शुरू कर दिया गया। मंगलवार को जिला प्रशासन सहित प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अधिकारियों ने बात की।
विज्ञापन

इसके बाद सदर एसडीम शिवकुमार, पीआरडी बीओ अवनीश कुमार धरना स्थल पहुंचे और जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। आश्वासन दिया कि जो भी समस्याएं हैं उनको हल किया जाएगा। राधाकृष्ण, चेतराम, ज्ञान सिंह, कमलेश कुमार, महिपाल सिंह, पूरन चंद, रामकिशोर आदि पीआरडी जवान व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें