फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धरना प्रदर्शन के लिए लखनऊ जा रहे प्रधानों को किया नजरबंद

Wed, 20 May 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज के गांव दहेलिया पूठ में प्रधान संघ के तहसील अध्यक्ष विष्णु मिश्रा के आवास पर बैठे पुलिसक
विज्ञापन
अलीगंज। प्रधान संघ के तहसील अध्यक्ष विष्णु मिश्रा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन में शामिल होने लखनऊ जा रहे ग्राम प्रधानों को पुलिस ने रास्ते में रोककर नजरबंद कर लिया है। इसके लिए दहेलिया पूठ गांव में लोग एकत्रित हुए थे। जसरथपुर थाना पुलिस ने सभी प्रधानों को रास्ते में रोकते हुए नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन


प्रधान संघ के अध्यक्ष ने बताया लखनऊ में पंचायत का कार्यकाल बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। प्रधानों ने पुलिस की इस कार्रवाई को दमनात्मक बताते हुए नाराजगी जताई है। क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने कहा क्षेत्र के सभी थाना पुलिस को पहले ही सचेत कर दिया गया था। प्रधानों ने कहा उनकी मांग पर विचार न किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें