फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चौथी बार प्रधानी आई लेकिन नहीं बदले प्रधान और सचिव

Wed, 23 Apr 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। विकास विभाग के बैंक रिकॉर्ड में अभी भी पूर्व प्रधान और पूर्व सचिव का नाम चल रहा है। जबकि, पंचायत सचिव प्रमोशन पाकर एडीओ आईएसबी बने। इसके कुछ वर्ष बाद उनको फिर प्रमोशन मिल गया और खंड विकास अधिकारी बन गए।
विज्ञापन


वर्ष 2024 में सेवानिवृति भी हो गए लेकिन बैंक रिकॉर्ड में अभी तक कार्य कर रहे हैं। मामला विकास खंड अलीगंज का है जिसमें 93 ग्राम पंचायतों में से करीब 75 ग्राम पंचायतों में अभी तक पूर्व सचिव और पूर्व प्रधान कार्य कर रहे है। जब पड़ताल की तो पता चला कि मिड डे मील के खाते में अभी तक पूर्व प्रधान कार्य कर रहे हैं।
जानकारी करने पर पता चला कि ग्राम निधि का खाता जिसके माध्यम से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य होते हैं।
सचिव उदयवीर दुबे विजयपुर ग्राम पंचायत पर तैनात थे, जो कि प्रमोशन पाकर खंड विकास अधिकारी बन कर सेवानिवृत्त भी हो गए। 2021 में पंचायत चुनाव के बाद गंगा सिंह चुनाव जीत गए, लेकिन, इसके बाद भी पूर्व प्रधान सूरज मुखी का नाम ग्राम निधि के खाते में आ रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरा प्रकरण ग्राम पंचायत परतापुर कटारा का है। इसमें ग्राम निधि के खाते में पूर्व प्रधान कुसुम और सचिव चिरंजी लाल का नाम अभी तक आ रहा है। जबकि सचिव का देहांत भी हो चुका है लेकिन ग्राम निधि में खाते में अभी तक कार्य कर रहे हैं।

विजयपुर पंचायत के ग्राम प्रधान के भतीजे पुष्पेंद्र ने बताया कि खातों में नाम बदलवाने के लिए कई बार सचिव से कहा लेकिन कोई भी कार्य नहीं किया गया। परतापुर कटारा के प्रधान पति ने बताया कि हमसे पहले तीन प्रधान और हो चुके हैं। अभी तक पूर्व प्रधान और सचिव का नाम आ रहा है जबकि, हर पंचायत चुनाव के बाद खाता अपडेट होना चाहिए था।
मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जिला विकास अधिकारी को निर्देशित कर खातों को सही करवाया जाएगा, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें