घंटाघर स्थित जैन मेला पांडाल में चल रहे भगवान महावीर जयंती महोत्सव के दूसरे दिन अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जैन जनकल्याण समिति के वार्र्षिक अधिवेशन में समाज के उत्थान पर चर्चा हुई। दोपहर में भक्तों ने भजनों के माध्यम से माता त्रिशला को प्रभु जन्म की बधाइयां दीं।
बुधवार सुबह जैन मेला पांडाल में अभिषेक पूजन के बाद जैन जनकल्याण समिति का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, उद्योगपति सुरेश चंद्र जैन, राजेंद्र कुमार जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्योगपति सुरेश चंद्र जैन ने कहा कि समाज में नई पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है। एकजुटता से ही समाज का उत्थान संभव है। अलीगंज से आए पार्श्व प्रसाद जैन ने कहा कि समाज में युवाओं को धर्म से जोड़ा जाए। ताकि नई पीढ़ी देव, शास्त्र और गुरू के बताए मार्ग को अपनाकर धर्म का पताका विश्व में लहराएं। संयोजक अरूण कुमार जैन ने कहा कि जैन जनकल्याण समिति विगत दो वर्षों से समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बना रही है। समिति द्वारा कमजोर वर्ग की आर्थिक सहायता कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। राजेंद्र कुमार जैन, संजय जैन, सुन्नेश जैन एडवोकेट, अकलंक प्रकाश जैन, विमल जैन, कमलेश जैन, वसु जैन, बबिता जैन ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। दोपहर में जैन महिला मंडल द्वारा भगवान के गीतों का आयोजन हुआ। टीकमगढ़ से आई संगीत पार्टी ने धार्मिक भजन सुनाकर माता को प्रभु जन्म की बधाइयां दीं। शाम को आरती और शास्त्र प्रवचन के बाद सती मैनासुंदरी नाटिका का मंचन हुआ।
कार्यक्रम में सुधीर जैन, शशांक जैन, प्रदीप जैन, दिनेश जैन, संजीव जैन संजू, डेविड जैन, कैलाश जैन, आरके जैन, हृदयश्ील जैन, शैलेंद्र जैन, मुकेश चंद्र जैन, विनय जैन, सुरेंद्र जैन, अपूर्व जैन, अजय जैन, अमित जैन, अनिल जैन, सुधाकर जैन, डा. विमलेश जैन, बबिता जैन प्रेरणा, चित्रा जैन, सुनीता जैन, मंजू जैन, सुधा जैन, रश्मि जैन, ज्योति जैन, प्रिया जैन, शिल्पा जैन, निधि जैन समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
घंटाघर स्थित जैन मेला पांडाल में चल रहे भगवान महावीर जन्मजयंती महोत्सव का गुरूवार को समापन होगा। सुबह अभिषेक पूजन के बाद वापस रथयात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई पुरानी बस्ती बड़े जैन मंदिर पर संपन्न होगी। रात को विशुद्ध भक्त परिवार द्वारा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।