फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विधायक के भाई को गबन के मामले में ले गई दिल्ली पुलिस

Tue, 08 Aug 2023 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलेसर। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मंगलवार शाम दबिश दी। इस दौरान गबन के मामले में क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर के भाई को गिरफ्तार कर साथ ले गई। दिल्ली की पुलिस शाम के समय यहां पहुंची।
विज्ञापन

बताया कि पप्पू पुत्र विकास निवासी गांव अब्दुलपुर हई थाना हसायन जनपद हाथरस के विरुद्ध 1995 में गबन का एक मामला दर्ज हुआ। जिसमें तलाश की जा रही है। सूचना मिली कि वह जलेसर में है, इस आधार पर दबिश दी गई। यहां से पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि दिल्ली की पुलिस आई थी। गबन के मुकदमे के एक आरोपी को पकड़कर ले गई है। जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने बताया कि पप्पू परिवार के भाई हैं। लंबे समय से इन लोगों से हमारा कोई संपर्क नहीं है। जानकारी भी नहीं है कि क्या मुकदमा उनके ऊपर दर्ज है और पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई है। पुलिस ने भी परिवार वालों को नहीं बताया। फोन कर जलेसर बुलाया गया, इसके बाद गिरफ्तार करने की जानकारी मिली है। परिवारीजन किसी तरह की सूचना न मिलने पर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें