एटा। जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेज और महाविद्यालयों में ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में मौजूद स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और अधिकारियों को मतदाता के अधिकार और कर्तव्य की शपथ दिलाई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें बीएलओ और विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुखलाल भारती ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी का सहयोग जरूरी है। किसी के प्रति द्वेष भावना न रखें और अपने मत का पूर्ण निष्पक्षता के साथ प्रयोग करें। देश में युवा वोट की सबसे ज्यादा प्रतिभागिता है, जो युवा अपनी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे अपने नजदीकी बीएलओ से सम्पर्क कर मतदाता बन सकते हैं, ऑनलाइन भी वोट बनवा सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार, एडीएम विवेक कुमार मिश्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी गजेन्द्र सिंह, डीआईओ एनआईसी संजय कुमार, प्राचार्य डायट जितेन्द्र सिंह, एडीईओ राजेन्द्र कुमार भारती, सुधाकर मैथिल आदि मौजूद रहे।
अवागढ़ में नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन महेश पाल सिंह ने शपथ दिलाई। इसमें राजेश सिह सरानी, नवीन दीक्षित, वीरेन्द्रपाल सिह, मेघराज सिह, भूपेन्द्र कुमार, दीपक पंडित मौजूद रहे। जलेसर में युवाओं ने रैली निकाली। तहसील मुख्यालय पर कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उपजिलाधिकारी एसपी वर्मा एवं पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आठ बीएलओ को सम्मानित किया गया। संचालन विवेक कुमार प्रजापति ने किया। इस दौरान तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, राहुल सिंह चौहान, नारायण सिंह, राजकुमार सिंह, सीमा वार्ष्णेय, अंजलि जैन, रूपाली गुप्ता मौजूद रहे।
नगर पंचायत राजा का रामपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर ने शपथ दिलवाई। इसमें मुनीश कुमार, अनुज पांडेय, समरेंद्र रायजादा, दीप मिश्रा, अर्जुन सिंह चौहान मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में प्रधानाचार्य कृष्णकांत द्विवेदी ने शपथ दिलवाई। इसमें डॉ. अरुण राजोरिया, रमन प्रताप सिंह, शिखा सक्सेना, रिया अग्रवाल, गार्गी शर्मा, कीर्ति परमार आदि मौजूद रहे।