फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिसकर्मियों पर गर्भवती के पेट पर लात मारने का आरोप

Sat, 08 Jul 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला नधू गए आरक्षियों को पीटने का दर्ज है मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला नधू में झगड़े की सूचना पर पीआरवी के दो आरक्षी पहुंचे। इन पर आरोप है कि गर्भवती के पेट पर लात मारी और जबरन कार में डालकर ले आए। पुलिस पहले से उसके एक मुकदमे में वांछित होने और कार्रवाई पर झूठे आरोप लगाने की बात कह रही है।
गांव नगला नधू निवासी रूबी देवी का कहना है कि जेठ पुत्रवधू से विवाद हो गया था। उसके मायके वालों ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने गालीगलौज कर मारपीट की। मैंने दोनों पक्षों की बात सुनने को कहा। इसी बात से नाराज पुलिस कर्मियों ने पिटाई की और पेट में लात मारी। जबकि वह दो माह की गर्भवती है। इसकी वजह से पेट में दर्द होने लगा। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने झूठा केस बनाया कि मैंने उनको मारा है। जबकि पुरुष आरक्षियों ने मारपीट की और पकड़कर जबरन गाड़ी में डालकर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के जेठ वेदराम का कहना है कि पुत्रवधू के मायके वाले उसे बुलाने आए थे। उसको भेजने की स्थिति में नहीं थे। इसलिए भेजने से मना किया। इसके बाद उसने पुलिस को बुला लिया और मायके वाले व पुलिस ने पिटाई की। इसकी वजह से चोटें आई हैं। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस शांति व्यवस्था के लिए पहुंची थी। पुलिस पर गर्भवती को लात मारने के आरोप बेबुनियाद हैं। पूर्व में पुलिस के साथ अभद्रता की गई थी। मुकदमा पंजीकृत है, उसमें महिला और उसके जेठ की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें