फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश से अब गांव भदकी में गिरा कच्चा घर

Sat, 08 Jul 2023 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अलीगंज। कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर हो रही बरसात का कहर शुरू हो चुका है। विकासखंड की ग्राम पंचायत भदकी में शुक्रवार रात कच्चा मकान ढह गया। इससे पहले शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव दहेलिया पूठ में और 30 जून को इसी गांव में एक मकान बरसात की वजह से गिर चुका है।
भदकी निवासी विपिन का कच्चा मकान शुक्रवार रात भरभरा कर ढह गया। गनीमत रही कि घर के सभी सदस्य बाहर पड़े टिनशेड में सो रहे थे। जिससे वह सुरक्षित बच गए। हालांकि मलबे में दबकर सामान खराब हो गया। वहीं गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गुरुदेव सिंह ने बताया कि इससे पूर्व 30 जून को शैलेश का मकान बरसात के कारण गिर गया था। शुक्रवार रात हुए हादसे में विपिन का काफी नुकसान हुआ है। दोनों गिरे हुए मकानों की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। अभी तक कोई सहायता इन लोगों को नहीं मिली है। तहसीलदार राकेश कुमार का कहना है राजस्व टीम से क्षति का आकलन कराया जा रहा है। नियमानुसार जो भी सहायता होगी, दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें