फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रंग में भंग डाला तो सख्ती से निपटेगी पुलिस

Sun, 26 Feb 2023 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। रंग में भंग डालने वाले शरारती तत्वों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। शांतिभंग करने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा। होली और शव-ए-बरात के चलते पुलिस तैयारियों में जुट गई है। कोतवाली जलेसर पर शनिवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से बात कर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन



एसडीएम रामनयन सिंह की अध्यक्षता में कोतवाली पर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम ने कहा कि होली के त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। इसके साथ ही जुलूस के दौरान व्यक्तियों द्वारा बैनर न फाड़ने और दुकानों के शटर न बजाने की बात कही गई है। सीओ राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि होली का पर्व रंगों का त्योहार है। सभी लोग त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाएं। साथ ही कहा कि अगर किसी ने रंग में भंग करने का प्रयास किया तो ऐसे शरारती तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र ने सभी समाज के लोगों से होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने व एक दूसरे को सहयोग करने तथा शराब पीकर हुड़दंग न मचाने का आह्वान किया।
उत्साह भारद्वाज सभासद, अजीत गौतम प्रधान, श्यामवीर सिंह, जेपी सिंह, ऐनुल हक, मुर्सरत वारसी, जीवन शर्मा, सतेन्द्र जादौन, देवेन्द्र सभाषद, चन्द्रशेखर, आकाश सिसौदिया आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन




श्यामपुर में विवाद पांच वर्ष से नहीं जल रही होली



मिरेहची। होली की तैयारियां जोरों पर चल रहीं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन गांव गांव बैठक कर रहा है। लेकिन गांव श्यामपुर में पांच वर्ष से होली नहीं रखी जा रही है। ग्रामीणों की मागों को लेकर पुलिस और प्रशासन अनेकों बार वार्ता कर चुका है लेकिन नतीजा शून्य रहा है।

शनिवार को एएसपी धंजय सिंह व अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने पुन: ग्रामीणों से थाने में वार्ता की लेकिन मामला नहीं बना। एक तरफ ग्रामीण और दूसरी ओर सिर्फ एक व्यक्ति है। पुलिस ऐडी से चोटी का जोर लगा रही है लेकिन होली रखने और जलने की बात बनती नहीं दिख रही है। होली का त्योहार मनाने के लिए पांच बर्ष से गांव श्यामपुर के ग्रामीण तरस रहे हैं।

ग्रामीणों ने एएसपी को बताया कि गांव के ही ओमेन्द्र कुमार वर्मा के मकान के सामने होली वर्षों से रखती चली आ रही थी। लेकिन 2017 में ओमेन्द्र ने ग्रामीणों को होली नहीं रखने दी। तभी से विवाद चला आ रहा है और होलिका दहन नहीं हो पा रहा। हर वर्ष ग्रामीण होली रखने के लिए पुलिस और प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं लेकिन कोई नतीता नहीं निकला है।

शिकायत करने वाले ग्रामीणों को अधिकारियों ने आश्वासन दिया गया है कि गांव में होली रखने और जलवाने की कार्यवाही की जायेगी। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पप्पू, पुष्पेन्द्र कुमार, ज्ञान सिंह वर्मा, भगवान सिंह, दिनेश कुमार, बबलू, प्रकाश चन्द्र आदि शामिल हैं।






कानून व्यवस्था में जनप्रतिनिधि सहयोग करें



मिरहची। होली के त्योहार को लेकर शनिवार को पीस कमेटी की एक बैठक थाना परिसर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह द्वारा की गई। एएसपी ने कहा होली आपसी सौहार्द का त्योहार है, जिसको भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। जबकि इस प्रकार के त्योहार पर शांति व्यवस्था एवं कानून को तोड़कर माहौल खराब करने की शरारती तत्व कोशिश करते हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगा। क्षेत्राधिकारी सदर सुधांशु शेखर, प्रभारी निरीक्षक छतरपाल सिंह, एसआई अभिमन्यु शर्मा आदि मौजूद रहे।




होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

राजा का रामपुर। आगामी त्योहारों के संबंध में शांति समिति की बैठक का आयोजन थाना प्रभारी संजय राघव की अध्यक्षता में किया गया। नगर और ग्राम पंचायतों के सभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी संजय राघव ने कहा होली का त्योहार आने वाला है आपसी भाईचारे और मेलजोल को बनाने के लिए इन त्योहारों को मनाया जाता है। किसी भी प्रकार की अराजकता को ना होने दें अराजकता फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें