फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की मौत के मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार

सार

कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह एक युवती का शव तालाब में मिला था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत की गुत्थी उलझ गई है।मृतका के भाई शिवनेश ने बताया था कि वह मानसिक से बीमारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह एक युवती का शव तालाब में मिला था। उसके भाई ने तालाब में कूदकर आत्महत्या करने की बात कही थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में फंदा कसना बताया गया। पुलिस अब मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत की गुत्थी उलझ गई है।
विज्ञापन

भगीपुर निवासी रितू राजपूत का शव मंगलवार सुबह तालाब में पड़ा मिला था। मृतका के भाई शिवनेश ने बताया था कि वह मानसिक से बीमारी थी। 12 सितंबर से लापता थी, उसने तालाब में डूबकर आत्महत्या की है।
जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस बात पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। जिसके बाद पुलिस भी असमंजस की स्थिति में है। कोतवाली नगर प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत फंदा कसने से बताई गई है। परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें