फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वाहनों से उतरवाए झंडे, हूटर

Sun, 08 Jan 2017 12:35 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
पुलिस ने वाहनों से उतरवाए झंडे, हूटर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनाव के मद्दे नजर जिलेभर में पुलिस प्रशासन सक्रिय हो चला है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस के इस अभियान में जिलेभर के तीन दर्जन दो पहिया वाहनों के चालन काटे गए। वहीं आधा दर्जन दो पहिया वाहन सीज भी किए गए। पुलिस के चेकिंग को लेकर वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया। सोरों में कोतवाली निरीक्षक ने चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। गाडिय़ों पर लगे झंडे, पोस्टर हटवाए गए। सोरेां के कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के झंडे नहीं लगाए जा सकते। वहीं कासगंज पुलिस ने सूचना पर गांव घुरैना में अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने मौके पर मौजूद कच्ची शराब के लहन को नष्ट किया। शराब बनाने का सामान पुलिस ने बरामद किया और दो लोगों को हिरासत में लिया।


हटवाए पोस्टर, होर्डिंग
। प्रशासन और पुलिस की शक्ति के बाद पार्टियेां के नेता भी स्वयं अपने बैनर,पोस्टर हटाने को सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को यहां पंचायत कर्मी ग्रामीण क्षेत्रों में बैनर पोस्टर हटवा रहे थे वहीं स्वयं विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोस्टर साफ करवाते नजर आए।
विज्ञापन


ढोलना में किया फ्लैग मार्च
ढोलना इलाके में शनिवार को सीआरपीएफ के जवानों के साथ कोतवाली प्रभारी ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च करके लोगों को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव के लिए प्रेरित किया। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र यादव ने बताया कि सभी इलाकों में मतदाताओं को फ्लैग मार्च कराके भय मुक्त होकर मतदान करने और शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन



नो एंट्री प्वांइट पर पहुंचे अधिकारी,
शनिवार की देर सायं नगर के नो एंट्री एवं चेकिंग प्वाइंटों पर अचानक पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र यादव, सीओ शैलेंद्र लाल भी साथ में थे। अधिकारियों के पहुंचने से कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने चेक प्वाइंटों पर चेकिंग में लापरवाही न करने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें