फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: ट्रैक्टर लेकर दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
दिल्ली जाने से रोके जाने पर बैठे किसान नेता बंटी यादव व अन्य किसान ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव उर्फ बंटी के नेतृत्व में कई ट्रैक्टर एटा से दिल्ली के लिए रविवार को रवाना होने से पहले ही पुलिस ने आगरा रोड पर रोक लिया। शहर में नहीं घुसने को लेकर किसानों ने रोष भी दिखाया, लेकिन पुलिस की स्थिति भांप कर किसान रुक गए, इससे सड़क पर जाम लग गया। इसके बाद ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जा रहे किसानों को लौटाया गया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात ने थाना के सामने से गुजर रहे ट्रैक्टरों को देखा तो पुलिस ने ट्रैक्टरों को आगरा-बरेली हाईवे पर रोक लिया। इसके चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद पुलिस उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। एएसपी ओपी सिंह व एएसपी क्राइम राहुल कुमार और सीओ सिटी राजकुमार सिंह पुलिस बल लेकर पहुंच गए। ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जा रहे किसानों को अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत किया तब जाकर जाम खुल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें